कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा का आरोप, बोले-जयराम सरकार ने PDS के तहत दालों की खरीद में किया 80 करोड़ का घोटाला

Wednesday, May 11, 2022 - 10:31 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने जयराम सरकार पर दालों की खरीद में करीब 80 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से दालों का टैंडर एनसीसीएफ कंपनी को दिया है। यही कारण है कि पिछले कई वर्षों से दालों की खरीद के लिए कोई टैंडर कॉल नहीं किए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दालें बाजार से महंगे दामों में खरीदी जा रही हैं। यदि टैंडर किए जाते तो ये दालें सस्ते दामों में मिलतीं। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से डिपो में दालों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एनसीसीएफ कंपनी द्वारा जो रेट कोड किए जा रहे हैं सरकार उसे मंजूरी प्रदान कर रही है। कंपनी सरकार को 5-6 रुपए प्रति किलो महंगी दालें बेच रही है।

पुलिस भर्ती घोटाले में होगा बड़ा खुलासा
राजेन्द्र राणा ने पुलिस भर्ती घोटाले को लेकर कहा कि इसमें जल्द बहुत बड़ा खुलासा होने वाला है। इस घोटाले को लेकर एक सीडी जल्द जारी हो सकती है। इस सीडी के माध्यम से कई खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की शिकायत मिलने के 3 दिन बाद एफआईआर क्यों दर्ज हुई। सरकार इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। इस सरकार में मानव भारती विश्वविद्यालय मेें हजारों करोड़ रुपए का डिग्री घोटाला हुआ। सरकार के कार्यकाल में कई घोटाले हो चुके हैं।

भाजपा के कई नेता संपर्क में 
राजेन्द्र राणा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा अब डूबता जहाज है। इसी का परिणाम है कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। अब पार्टी को देखना है कि कब उन्हें कांग्रेस में शामिल किया जाता है। वह लगातार अपने चुनाव क्षेत्र सुजानपुर में जनता के बीच में रहे हैं। अब सामने चाहे भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आएं या कोई और, हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay