कुलदीप राठौर ने भाजपा और आप पर साधा निशाना, बोले-कांग्रेस लड़ रही जनता की लड़ाई

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 11:33 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में भाजपा का डबल इंजन फेल हो चुका है और आम आदमी पार्टी का मॉडल भी फ्लॉप साबित होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को ये बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है और प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा की झूठी घोषणाओं और आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आले वाली है। राठौर ने कहा कि हिमाचल के विकास में कांग्रेस का अहम रोल रहा है, जिसे प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने चुनावी वायदे पूरी नहीं कर पाई उसकी अब की जा रही बिना बजट की चुनावी घोषणाओं की सच्चाई सूबे की पढ़ी लिखी जनता बखूबी जानती है। राठौर ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News