भाजपा में मचा घमासान, डोल रहा जयराम ठाकुर का सिंहासन : कुलदीप राठौर

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 09:38 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि भाजपा के भीतर घमासान मचा है। उन्होंने कहा कि यह घमासान अब किसी से छिपा नहीं रह गया है। राठौर ने कहा कि जयराम ठाकुर का सिंहासन डोल रहा है, जिससे कांग्रेस प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण 4 उपचुनावों में मिल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि धन-बल व सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद कांग्रेस 4 उपचुनाव जीती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 साल तक राज किया है और उसी की बदौलत देश आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से देश की परिसंपत्तियों को बेचा जा रहा है, वह बहुत दुखदायी है। उन्होंने कहा कि देश आने वाले समय में इसका जवाब भाजपा से मांगेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार को भी अपनी कारगुजारियों का पूरा हिसाब-किताब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार की अकुशलता व फिजूलखर्ची से प्रदेश को आज 70,000 करोड़ रुपए के कर्ज तले डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News