उपचुनाव में देशद्रोहियों को स्टार प्रचारक बना रही कांग्रेस : वीरेंद्र कंवर

Tuesday, Oct 12, 2021 - 09:44 PM (IST)

बड़ूही (अनिल): ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि देश की आजादी में योगदान देने वाली कांग्रेस पार्टी आज उपचुनाव में देशद्रोहियों को स्टार प्रचारक बनाकर उतार रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह दुर्गति है कि आज कांग्रेस नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े कन्हैया कुमार अपने युवा नेता के रूप में दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आज ऐसे देशद्रोहियों के सहारे राजनीतिक जमीन तलाश रही है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बेगुसराय की जनता ने कन्हैया कुमार को पूरी तरह से नकारते हुए चुनाव में उनकी जमानत तक जब्त कर दी, वहीं जनता के नकारे हुए कन्हैया कुमार हिमाचल आकर देवभूमि एवं यहां के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है जिसके लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिले हैं लेकिन कांग्रेस के नेताओं तथा उनके कन्हैया कुमार को यह दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश रसोई को धुआं मुक्त करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी शासन प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच तथा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाइन जैसे नवीन प्रयास किए हैं ताकि आम आदमी की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay