अनिल शर्मा के इस्तीफे पर कांग्रेस खुश, सुक्खू ने BJP पर बोला हमला (Watch Video)

Friday, Apr 12, 2019 - 06:06 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): जयराम कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के पद से इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस ने खुशी जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आश्रय शर्मा और पंडित सुखराम के कांग्रेस में आने के बाद से सीएम जयराम और कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा में अनबन चली हुई थी। जिससे परेशान होकर ही अनिल शर्मा ने पद से इस्तीफा दिया है। जिसका सीधा लाभ लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को होगा और मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को जीत हासिल होगी। 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी के समाचारों पर बोलते हुए सुक्खू ने भी ईवीएम पर शंका जाहिर की। सुक्खू ने कहा कि 2012 के चुनावों के बाद से ईवीएम पर शंका जाहिर की जा रही है और चुनाव आयोग को चाहिए कि इन शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया जाए। सुक्खू ने बीजेपी के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा आरोप लगाती रहती है लेकिन उनके सांसद अनुराग ठाकुर यह बताएं कि हमीरपुर तक रेल लाइन के लिए क्या किया। क्योंकि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में ऊना, हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर से पालमपुर तक सर्वे करवाया था लेकिन बाद में इस रेल लाइन का क्या बना।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरों पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं नादौन विधायक सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी इस पर आशंका जाहिर की है। सुक्खू ने कहा कि 2012 के चुनावों के बाद से ईवीएम पर आशंका की लकीरें आती रही हैं और चुनाव आयोग को चाहिए कि इन आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया जाए। हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी तैयारियों के मद्देनजर आयोजित बैठक के बाद सुक्खू ने भाजपा पर भी तीखे प्रहार किए। साथ ही सुक्खू ने अनुराग ठाकुर से पूछा कि रेल लाइन कब हमीरपुर पहुंचेगी इसका जवाब जनता की अदालत में देना होगा।

सुक्खू ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा आरोप लगाती रहती है लेकिन अनुराग यह बताए कि हमीरपुर तक रेल लाइन के लिए क्या किया। क्योंकि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में ऊना, हमीरपुर, नादौन सुजानपुर से पालमपुर तक सर्वे करवाया था लेकिन बाद में इस रेल लाइन का क्या बना। इसका जबाव अनुराग ठाकुर जनता की अदालत में दें। उन्होंने अनुराग को नसीहत दी कि पहले जनता के बीच अपने करवाए कामों का ब्यौरा दे तब बयानबाजी करें। 

फेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर सुक्खू ने कहा कि कोर्ट ने माना है तथ्यों को छुपाया जा रहा था और इस मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ है। सुक्खू ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी रामलाल को सबसे सर्व मान्य बताया और कहा कि रामलाल ठाकुर बीजेपी को कड़ी चुनौती देंगे और हमीरपुर सीट पर कब्जा करेंगे। वहीं सुक्खू ने सुरेष चंदेल के कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों पर कहा कि अगर सुरेश चंदेल कांग्रेस करते है तो कांग्रेस फायदा ही पहुंचेगा।




 

Ekta