कांग्रेस ने तीन पार्टी सदस्यों को किया छह साल के लिए निष्कासित

Friday, Nov 10, 2017 - 06:51 PM (IST)

शिमला : जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को तीन पार्टी सदस्यों पर कार्रवाई करते 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। यह गाज शिमला शहरी से आजाद उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण गिरी है। इनमें पार्षद अर्चना धवन, पार्षद इंद्रजीत सिंह,कार्यकारी सदस्य अशोक सूद शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने निष्कासित किया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण दिखाया बाहर का रास्ता
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक सुंदरियाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय होने के कारण पार्टी तीन सदस्यों को छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने बताया कि इन तीनों ने शिमला शहरी से निर्दलीय उम्मीदवार हरीश जनारथा के पक्ष में प्रचार किया।

हरीश जनारथा को जानिए...
हरीश जनारथा कांग्रेस की ओर से वर्ष 2012 में शिमला शहरी सीट से प्रत्याशी रहे हैं जिन्होंने भाजपा के सुरेश भारद्धाज को कड़ी टक्कर इस चुनाव के दौरान थी, लेकिन वे कांग्रेस के खाते में सीट नहीं डाल पाए थे। उन्हें 628 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। जनारथा को वीरभद्र सरकार ने पर्यटन विकास निगम में वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया। हरीश का टिकट कटने के बाद इन्होंने बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरने का निर्णय लिया था।