कांग्रेस ने घोषित की नूरपुर की कार्यकारिणी, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Saturday, Feb 23, 2019 - 05:16 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने कुछ फेरबदल व कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की हैए जिसमें कर्ण सिंह पठानिया उर्फ माल्टू को संगठनात्मक जिला नूरपुर का फिर से अध्यक्ष पद सौंपा गया है जबकि योगेश महाजन, अनूप सिंह, बशीर मुहम्मद, पूर्व प्रधान गिरधर गोपाल, उपप्रधान बलवान सिंह व तरसेम सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अधिवक्ता पंकज शर्मा, जिला परिषद प्रदीप वर्मा, बी.डी.सी. सुशील मिंटू, मनु शर्मा, सुरिंदर शर्मा व पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है जबकि प्रेम चंद को कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है।

ये बनाए कार्यकारिणी के सदस्य

पूर्व प्रधान कमला देवी तोकी, वीना देवी, रछपाल सिंह, कमला देवी बघेली भाली, निक्का राम, कुलदीप सिंह, गुलशन कुमार, बी.डी.सी. बासुदेव, राजेश कुमार, विवेक पठानिया, पूर्व प्रधान केवल कलोत्रा, विश्वनाथ, भूपेंद्र सूद, संदेश कुमारी, नरेश कुमार, सुरेंद्र सूद व राकेश जमवाल को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

Vijay