कांग्रेस ने 7 उम्मीदवार घोषित किए, एक बदला, दो पर पेंच अभी भी फंसा

Sunday, Oct 22, 2017 - 05:09 PM (IST)

शिमला (विकास): हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन्होंने 7 उम्मीदवार घोषित किए हैं। हालांकि एक उम्मीदवार बदला है और 2 में अभी भी पेंच फंसा है। शिमला ग्रामीण, मंडी सदर से अभी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 59 उम्मीदवार घोषित किए थे। हैरानी इस बात की है कि काफी अटकलों के बाद जारी हुई दूसरी लिस्ट में भी अभी पेंच फंसा हुआ है। 


जानिए अब किसको कहां से मिला टिकट
आनी से बंसी लाल का टिकट कटा, परस राम को टिकट मिला। नालागढ़ से लखविंदर राणा और ठियोग से दीपक राठौड़ को टिकट। मनाली से हरी चंद शर्मा, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को टिकट। शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, पालमपुर से आशीष बुटेल को टिकट।