कांग्रेस कमेटी ने टांडा में दी स्वास्थ्य सामग्री

Tuesday, Dec 01, 2020 - 05:09 PM (IST)

कांगड़ा (किशोर): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के एकमात्र मैडीकल कॉलेज टांडा में मरीजों की सुविधा के लिए टांडा कॉलेज प्रधानाचार्य डा. भानु अवस्थी व चिकित्सक अधीक्षक डा. सुरेंद्र सिंह के पास सामग्री भेंट की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, एआईसीसी जरनल सैक्टरी एव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, विधायक राजिंद्र राणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, नगर निगम धर्मशाला मेयर देवेंद्र जग्गी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव सुमन वर्मा, प्रदेश सचिव अजय वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्ण पठानिया, जिला उपाध्यक्ष संदीप ओहरी, मनोज मेहता राष्ट्रीय समन्वयक सोशल मीडिया, रिशव पांडव प्रदेश सचिव, हरि कृष्ण हिमराल सलाहकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अजय बबली ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने टांडा मैडीकल कॉलेज प्रिंसीपल, सुपरिडेंट और डॉक्टरों की अच्छी सेवाओं के लिए पीठ थपथपाई।

Jinesh Kumar