नाहन में कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस

Saturday, Dec 28, 2019 - 02:04 PM (IST)

नाहन(सतीश): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बता दें कि इस स्थापना दिवस के मद्देनजर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी की 135वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में सबसे पहले पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओ ने मिठाईयां भी बांटी।

वहीं मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और आज के ही दिन 1885 में पार्टी की स्थापना हुई थी उन्होंनेे कहा कि जिन सिद्धांतों पर पार्टी ने चलने का निर्णय लिया था आज भी पार्टी उसी सिद्धांत और विचारधारा पर आगे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और पूरे विश्व की शांति और तरक्की के लिए वचनवद्ध रही है। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते है।

 

kirti