कांग्रेस कैंडिडेट नंदलाल ने भाजपा प्रत्याशी को भेजा 70 लाख मानहानि का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

Saturday, Nov 04, 2017 - 12:04 PM (IST)

शिमला: रामपुर में भाजपा प्रचार और सहानुभूति पाने के लिए तुच्छ हथकंडे अपना रही है। इस सिलसिले में शुक्रवार को रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल ने भाजपा प्रत्याशी को 70 लाख की मानहानि नोटिस भेजा है। साथ ही इस पर सात दिन के भीतर जवाब देने की मोहलत दी है।  रामपुर ब्लाक कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर हार सामने दिखते ही षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। ब्लाक कांग्रेस ने भाजपा पर ऐसी फिदरत होने का आरोप जड़ा है।

लोकप्रियता पाने के लिए अपना रहे तुच्छ हथकंडे
ब्लाक कांग्रेस रामपुर ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते दिया है।  कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के रामपुर से विधानसभा प्रत्याशी सस्ती लोकप्रियता और सहानुभूति पाने के लिए तुच्छ हथकंडे अपना रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया की भाजपा  कैंडिडेट द्वारा रामपुर थाने में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ जो आरोप लगाकर शिकायत दर्ज की है ।  उस सिलसिले में रामपुर के विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रेक को मानहानि का क़ानूनी नोटिस भेजा है।  इस नोटिस में कांग्रेस प्रत्याशी की प्रतिष्ठा और लोकप्रियता को ठेस पहुंचने पर 70 लाख की मानहानि का धावा करने जा रहे हैं।  नोटिस का जवाब 7 दिनों के भीतर मांगा गया है। उन्होंने बताया की जिस फेसबुक अकाउंट को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है वे बिना सोचे समझे या जानबूझ कर अपनाया गया हथकंडा है। 

प्रतिक्रिया देने वाले भी भाजपा के ही लोग
नन्द लाल ने कहा फेसबुक पेज में कांग्रेस कैंडिडेट के खिलाफ पोस्ट किया है, तो फिर कैसे कांग्रेस प्रत्याशी को इस कृत्य के लिए जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया अगर फेक आईडी से फेसबुक पेज बनाया गया है तो जिन लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया दी है वे भी भाजपा के ही लोग हैं, उनसे पता लगाए की कौन व्यक्ति है जिसने यह पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस का इतिहास है की जाति धर्म से उठ कर काम करे।  उन्होंने भाजपा नेताओ को ऐसी हरकतों से बाज आने की सलाह दी।  उन्होंने कहा इस तरह की फितरत के लोगों को षड्यंत्र रचने से सहानुभूति या चुनाव में लाभ नहीं मिलता। 

ये रहे मौके पर मौजूद
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं राजस्थान कांग्रेस के महामंत्री भरत शर्मा , रामपुर मंडल कांग्रेस महामंत्री जे एल डमालु , बीडीसी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर , कृष्ण गोपाल , अनिरुद्ध बिष्ट , लाल सिंह , संजय मेहता , साहिब सिंह मेहता , सतीश शर्मा , आदि मौजूद थे।