धर्मशाला में कांग्रेस की सेंध, मंडलाध्यक्ष की पत्नी हारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 11:13 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश/तनुज) : प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस ने सेंधमारी की है। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में जिला परिषद के उम्मीदवार पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा मंडलाध्यक्ष की पत्नी को हराकर भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा मंडलाध्यक्ष की पत्नी की जिला परिषद चुनाव में हार को लेकर भाजपा भी सतर्क हो गई है। वहीं, कांगड़ा में जिला परिषद के हलेड़कलां वार्ड में भी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की हार को लेकर राजनीतिक गलियारों में पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि कांगड़ा में महिला मोर्चा की अध्यक्ष को हराने वाली उम्मीदवार को भाजपा समर्थित ही होने का दावा ठोका जा रहा है।

वहीं, कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल के खोली वार्ड में भाजपा ने सेंधमारी की है। इस वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। विधायक पवन काजल ने इस वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लडने व जीत दर्ज करवाने के बाद विधायक का चुनाव लड़ा व जीत दर्ज करवाई थी। ऐसे में मौजूदा विधायक के जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत ने भी बड़ा राजनीति में उलटफेर किया है। खबर लिखे जाने तक जिला परिषद वार्डों में हालांकि भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा था। देर रात तक निकले जिला परिषद के 18 सीटों के परिणामों में 4 सीटें ही कांग्रेस की थी, जबकि 9 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई थी। इसके अलावा बी.डी.सी. चुनाव परिणामों में परागपुर में भाजपा का दबदबा रहा। इस जीत से परिवहन मंत्री का दबदबा भी बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर नूरपुर ब्लॉक से भाजपा के मंत्री राकेश पठानिया का भी लगातार जिला कांगड़ा में बढ़ रहा है। पंचायती चुनावों के साथ-साथ बी.डी.सी. व जिला परिषद में भी भाजपा प्रत्याशी जीत रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News