भराड़ी में कांग्रेस बूथ प्रभारी पर चाकुओं से जानलेवा हमला, भाजपा ने भी दर्ज करवाया मामला

Friday, Nov 10, 2017 - 03:07 PM (IST)

घुमारवीं: उप तहसील भराड़ी में वीरवार देर रात कांगे्रस बूथ प्रभारी पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान अजय कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर चाकुओं से हमला किए जाने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान व कांग्रेस बूथ प्रभारी ने दी गई शिकायत में बताया कि देर रात करीब 12 बजे के करीब भाजपा वर्कर्स ने उन पर हमला कर दिया। बताया कि भाजपा वर्कर्स ने उन पर चाकुओं से हमला किया इससे वह जख्मी हो गए हैं।

भाजपा ने भी दर्ज करवाई शिकायत
वहीं दूसरी ओर भाजपा वर्कर्स ने कांग्रेस बूथ प्रभारी पर ही हमला किए जाने के आरोप दाग दिए हैं। इससे इलाके में माहौल गर्माया हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी
इस बारे में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।