कांग्रेस ने नियुक्त किए 68 Block Observer, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

Sunday, Nov 11, 2018 - 07:45 PM (IST)

शिमला (राक्टा): लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने सभी ब्लॉकों के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 68 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के नियुक्ति  आदेश जारी किए हैं। इसके तहत युवा नेताओं के साथ महिला नेत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। लोस चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक ऑब्जर्वरों को ब्लॉक में जाकर सभी नेताओं से समन्वय बनाकर मासिक बैठकों का आयोजन करने और जल्द बूथ कमेटियों के गठन करने के निर्देश जारी किए हैं। ब्लॉक ऑब्जर्वरों को इससे संबंधित रिपोर्ट पार्टी कार्यालय राजीव भवन को प्रेषित करनी होगी। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के शक्ति प्रोजैक्ट से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए कहा गया है।

सुक्खू ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
पार्टी अध्यक्ष ने युवा नेता रघुवीर सिंह बाली को चुराह ब्लॉक का ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसी तरह राज सिंह ठाकुर को भरमौर, मनमोहन कटोच को चम्बा, सुनील शर्मा को डल्हौजी, चेतन चम्बयाल को भटियात, विशाल चम्बयाल को नूरपुर, मनोज कुमार पठानिया को इंदौरा (एस.सी.), जितेंद्र गुलेरिया को फतेहपुर, सादिक खान को ज्वाली, राजेश शर्मा को देहरा, रामगोपाल शर्मा को जसवां-परागपुर, अशोक शर्मा को ज्वालामुखी, हंसराज को जयसिंहपुर (एम.सी.), नागेश्वर मनकोटिया को सुलह, अजय वर्मा को नगरोटा, विक्रम शर्मा को कांगड़ा, अमित भरमौर को शाहपुर, सुशांत कपरेट को धर्मशाला, संजय राणा को पालमपुर, राकेश चौहान को बैजनाथ (एम.सी.), ललित चौधरी को हमीरपुर, राम चंद्र पठानिया को बड़सर बिजड़, अतुल करहोता को नादौन, रविंद्र फौजी को ङ्क्षचतपूर्णी, संजीव कंवर को गगरेट, अजय जगोता को हरोली, रवि पराशर को ऊना, राजेश ठाकुर को कुटलैहड़, सरपाल सिंह को झंडूता एम.सी., केश्व नायक को घुमारवीं, वेद प्रकाश बिलासपुर, प्रकाश करड को श्री नयनादेवी जी जुखाला और चंद्र शेखर को अर्की ब्लॉक का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

हीरापाल सराज तो सुमन भारती को सुजानपुर का जिम्मा
इसके साथ ही हरिचंद शर्मा को काजा, देवेंद्र ठाकुर को मनाली, संजीव गुलेरिया को कुल्लू, धर्मेंद्र धामी को बंजार, सतीश वर्मा को आनी (एम.सी. निरमंड), महेश शर्मा को करसोग (एम.सी.), बामन देव ठाकुर को सुंदरनगर, प्रेमनाथ नाचन (एम.सी.), हीरापाल सिंह को सराज, इंद्र ठाकुर को दं्रग, कृष्ण पाल शर्मा को जोगिंद्रनगर,  बलविंद्र बबलू को धर्मपुर, तिलक राज शर्मा को मंडी, डा. जय कुमार आजाद बल्ह एम.सी., नरेंद्र ठाकुर को सरकाघाट, विकास ठाकुर को भोंरज एम.सी. व सुमन भारती को सुजानपुर ब्लॉक का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

रितेश कपरेट को ठियोग-नारकंडा का जिम्मा
पार्टी अध्यक्ष ने धर्मपाल को नालागढ़, वेद वर्मा को दून, महेश शर्मा को सोलन एम.सी. कंडाघाट, मदन चौधरी को कसौली एम.सी., संजय भंडारी को पच्छाद एम.सी., राजेंद्र शर्मा को नाहन, अरु ण मेहता को श्री रेणुका जी एम.सी., बृज राज ठाकुर को पांवटा साहिब, संतराम चौहान को शिलाई कफोटा, ईश्वर दास छुवारु  चौपाल-नेरवा-कुपवी, रितेश कपरेट ठियोग-नारकंडा, धर्मपाल ठाकुर को कसुम्पटी, हमींद्र ठाकुर को शिमला शहरी, अमित नंदा को शिमला ग्रामीण, हरिंद्र रावत को जुब्बल-कोटखाई, सुरेंद्र रेटका को रामपुर एम.सी., आशा कंवर को रोहड़ू एम.सी., चंद्रप्रभा नेगी को कल्पा-किन्नौर-निचार और पूह का ब्लॉक ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

Vijay