कांग्रेस में फेरबदल की प्रक्रिया जारी, 16 ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 04:50 PM (IST)

शिमला: प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में पार्टी ने तीसरी सूची जारी करते हुए 16 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए। इसी कड़ी में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को राजीव भवन में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र जारी किए और आशा व्यक्त की कि वह अपने इस नए दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

दुष्यंत ठाकुर को बंजार लॉक कांग्रेस की कमान 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दुष्यंत ठाकुर को बंजार ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह पूर्ण चंद को कुल्लू, मनाली हरिचंद शर्मा, पालमपुर त्रिलोक चंद, हेमंत कुमार सुंदरनगर, सुलह अरु ण कुमार, करतार सिंह चंबा, गोपाल शर्मा शिमला ग्रामीण, भूपेंद्र कंवर कसुम्पटी, हरिओम देहरा, विपिन धतवालिया बिझड़, तेपेंद्र श्री रेणुका जी, बलवान ङ्क्षचतपूर्णी, राजेश कपूर धर्मशाला, संदीप सिंह बैंस धर्मशाला शहर और रंजीत सिंह हब्बी को पच्छाद ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि सभी को ब्लॉक की कार्यकारिणी 10 दिनों के भीतर और बूथ की कार्यकारिणी आगामी 20 दिनों की भीतर बनाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को अध्यक्ष के अनुमोदन हेतु भेजनी होगी।

41 सदस्यों से अधिक न हो ब्लॉक कार्यकारिणी

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि ब्लॉक कार्यकारिणी 41 सदस्यों से अधिक की नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बूथ कार्यकारिणी 7 सदस्यों से अधिक की नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही कार्यकारिणी में महिला, युवा, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और पार्टी के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकत्र्ता को कार्यकारिणी में प्रमुखता देनी होगी।

1 अक्तूबर को सम्मेलन तो 2 को होगी पद यात्रा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जन आंदोलन की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में आर्थिक मंदी के खिलाफ 1 अक्तूबर को शिमला में एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के बड़े अर्थशास्त्री भाग लेंगे। इसके साथ ही 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर शिमला में पद यात्रा करेगी।

दबा दिया गया सुंदरनगर मामला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था के बुरे हाल हैं तथा नशे का कारोबार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जो मामले पकड़ रही है, उसके तहत दो से चार ग्राम ही चिट्टा पकड़ा जा रहा है, जबकि इसके स्त्रोत का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही महिला उत्पीडऩ के मामले आय दिन सामने आ रहे हैं। उन्होंने सुंदरनगर में महिला द्वारा एक नेता पर लगाए गए आरोप से जुड़े मामले को दबाने का आरोप लगाया। राठौर ने कहा कि इसी तरह शिमला में सामने आए हरियाणा की युवती से जुड़े मामले में एस.आई.टी. की रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News