मैं चौकीदार हूं पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने (Watch Video)

Friday, Mar 22, 2019 - 03:15 PM (IST)

मंडी (नीरज): लोकसभा चुनावों के इस दौर में राजनीति अपने चरम पर पहुंच जाती है। एक राजनीतिक दल दूसरे की साख पर लगातार सवालिया निशान उठाते हुए उसे अपने से कम आंकने की कोशिश कर रहे हैं। अब कुछ ऐसा ही सिलसिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान मैं हूं चौकीदार के बारे में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के चौकीदार को चोर की संज्ञा दे चुके हैं वहीं भाजपा ने भी जवाबी हमला बोलते हुए कांग्रेस को अपने 60 वर्षों के कार्यकाल में हुए घोटालों पर नजर दौड़ाने की नसीहत दी है। जब से देश में यह अभियान शुरू किया गया है तभी से कांग्रेस पार्टी इसे एक और जुमला मान रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने जिस प्रकार से देश के लोगों को महंगाई कम करने, काला धन वापिस लाने, आतंकवाद को खतम करने जैसे कई वादे किए लेकिन वे मात्र एक शीगूफा ही साबित हुए हैं। 

कांग्रेस से भाजपा की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा है कि अगर देश का चौकीदार इमानदार होता तो देश के बैंकों का करोड़ो रूपय लेकर लोग भाग नहीं जाते। कांग्रेस ने पूछा कि क्या चौकीदार उस समय सो रहा था या वह भी चोरों से मिला हुआ है। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि जो लोग 60 वर्षों से देश को लूट रहे हैं आज वो भाजपा से 5 वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं। भाजपा नेे देश के चौकीदार को चोर कहने वाली कांग्रेस से उसे अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। भाजपा का मानना है कि देश का चौकीदार चोर नहीं है और यह अभियान जरूर आगे चलकर देश की तरक्की और उन्नती में काम आएगा।

Ekta