नाहन में कांग्रेस को फिर मिला झटका, अब इन्होंने समर्थकों के साथ ज्वाइन की BJP

Saturday, Oct 28, 2017 - 06:08 PM (IST)

नाहन: चुनावी समर में उतरी कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। बी.डी.सी. सदस्य नीलम ठाकुर ने अपने समर्थकों समेत शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। नाहन मंडल भाजपा अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने नीलम ठाकुर को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। इस मौके पर उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। दीनदयाल वर्मा ने नीलम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस से नाराज नेताओं का भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी है। इस अवसर पर चेतन परमार, बी.डी.सी. चेयरमैन कविता चौहान, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तोमर व अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। 

कांग्रेस मुक्त हिमाचल की शुरूआत नाहन से
कालाअंब में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत जोहड़ों गांव के चौधरी हंसराज ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल को समर्थन देने का ऐलान किया है। डा. बिंदल ने कहा कि 40 सालों से कांग्रेस में रहे हंसराज चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बिंदल ने कहा कि कांगे्रसमुक्त हिमाचल की शुरूआत सिरमौर जिला के नाहन से हो चुकी है। पिछले कुछ समय से काफी संख्या में लोग भाजपा से जुड़े रहे हैं। आम जन के अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या में अत्यधिक इजाफा हुआ है। हाल ही में हिमाचल निर्माता डा. वाई.एस. परमार के पोते चेतन परमार व राजपूत सभा के अध्यक्ष दिनेश चौधरी कांग्रेस छोड़कर व पूर्व विधायक के बेटे नितिन चौहान भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।