फोटोग्राफर बीरबल शर्मा को हिमाचल प्रदेश का गौरव पुरस्कार मिलने पर बधाई : बलदेव शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 03:41 PM (IST)

हमीरपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मंडी जिला के फोटोग्राफर एवं पत्रकार बीरबल शर्मा को हिमाचल गौरव पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बीरबल शर्मा बड़सर विधानसभा की ग्यारह ग्रां पंचायत के गांव मसलाना कलां से संबंधित हैं। गरीब परिवार से संबंधित बीरबल शर्मा ने मंडी में फोटोग्राफी का कार्य शुरू किया। उन्होंने शौक के तौर पर दुर्लभ क्षेत्र में तस्वीरें खींचकर उन्हें संजोने का कार्य किया। उन्होंने प्रिंट मीडिया के फोटोग्राफर और पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दी।

उन्होंने पैदल ही दुर्लभ क्षेत्रों की पहाड़ियों में सुंदर तस्वीरों अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने मंडी में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी स्थापित की। जिन्हें देखने से हिमाचल दर्शन की अनुभूति होती है, फोटोग्राफी में उनकी कई सुंदर छाया कृतियां है। हिमाचल दर्शन गैलरी में उनके चित्रों को हजारों दर्शकों ने सराहा है। स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें हिमाचल गौरव का सम्मान मिलने से मंडी जिले के साथ-साथ हमीरपुर जिले का गौरव बढ़ा है। बलदेव शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा और बड़सर मंडल भाजपा ने हिमाचल गौरव छायाकार बीरबल शर्मा को प्रस्ताव पारित कर बधाई दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News