बसों के रूट बंद किए जाने के विरोध में कांग्रसी कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

Thursday, May 10, 2018 - 04:57 PM (IST)

शिमला(राजीव):शिमला कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में बसों के रूट बंद होने से कांग्रेस बिफर गई है। बसों के रूट बंद किए जाने के विरोध में कसुम्पटी के कांग्रेसी विधायक अनुरुद्ध सिंह की अगुआई में कांग्रसी कार्यकर्ताओं ने ढली चौक में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगो ने परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं उन्होंने बंद किए गए रूटों को जल्द बहाल करने की मांग भी की। एक घंटे तक चले चक्का जाम के ड्रामे के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करवा दिया। अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से उनके विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में बसों के 22 रूट बन्द कर दिए है। हवाला परिचालकों की हड़ताल का दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों व स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों के रूटों की समस्या को लेकर आरएम से मिलने गए थे लेकिन आरएम कार्यालय में नहीं थे। मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ा।

kirti