Ex CM वीरभद्र सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत को लिया वापस, जानिए क्यों

Friday, May 11, 2018 - 12:41 AM (IST)

रामपुर बुशहर: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पुलिस में दिए गए शिकायत पत्र को वापस ले लिया है। शिकायतकर्ता ने प्रात:काल ही रामपुर थाने में पहुंचकर शिकायत वापस ली है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मस्तराम ने बताया कि यह शिकायत जल्दबाजी में दी गई थी। इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। उनका सामान ठीक है। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ रामपुर पुलिस थाने में शिकायत पत्र देने की बात सोशल मीडिया में भी वायरल हो गई थी। पुलिस के अनुसार बीती रात पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे राजेश्वर सिंह के केयरटेकर मस्तराम ने पुलिस थाने में शिकायत पत्र देकर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दी थी। इस शिकायत में महल के राजेश्वर सिंह के  हिस्सेकी ओर से कीमती सामान बाहर फैंकने का आरोप लगाया गया था। इस दौरान कीमती सामान भी टूट गया था।


शिकायत पर दर्ज नहीं की गई थी एफ.आई.आर.
थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए गए शिकायत पत्र को वापस ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि केयरटेकर मस्तराम ने शिकायत वापस लेते हुए बताया कि यह शिकायत जल्दबाजी में दी गई थी। इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बारे में कोई एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई थी।

Vijay