BJP ने चुनाव आयोग से की DC कांगड़ा की शिकायत, जानिए क्या है वजह

Friday, May 03, 2019 - 10:34 PM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान 10 से 15 समर्थकों के आर.ओ. दफ्तर में प्रवेश और जलपान कराने के आरोप को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार की शिकायत की है। भाजपा ने डी.सी. कांगड़ा को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद डी.सी. कांगड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूचना के मुताबिक भाजपा की शिकायत के बाद इस मामले की जांच मंडलायुक्त को सौंपी जा सकती है।

Vijay