कंपनी ने अपने ही पूर्व कर्मचारी पर जड़ा धोखाधड़ी का आरोप, जानिए क्या है मामला

Thursday, Nov 08, 2018 - 11:54 PM (IST)

शिमला: आई.आई.आर.डी. नामक एक निजी कंपनी ने अपने ही एक पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। संस्था ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताएं बरतने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। संस्था के प्रबंध निदेशक डाक्टर एल.सी. शर्मा ने यहां जारी बयान में उक्त बात कही है। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी पर संस्था के खिलाफ निराधार आरोप लगाने पर 50 लाख रुपए की मानहानि का दावा भी किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ पूर्व कर्मचारी ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पर कंपनी ने पहले से जांच बैठा रखी है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Vijay