सुक्खू व राजा गुट दरकिनार, अंकुश सूद को सौंपी सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

Thursday, Feb 14, 2019 - 06:41 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में शहरी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अब अंकुश सूद को दी गई है। इस पद के लिए काफी समय से कई अटकलें चल रही थीं और कांग्रेस में कुछ समय से गुटबाजी भी चल रही थी, जिसमें सुक्खू गुट और राजा गुट दावेदारी जता रहे थे लेकिन अब इन दोनों गुटों को दरकिनार करते हुए एक न्यूट्रल कार्यकर्ता को शहरी कांग्रेस की कमान सौंपी गई है, जिसके चलते अब पार्टी में खलबली मची हुई है और दोनों गुटों में भारी असंतोष भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस को मजबूत करना होगा पहला लक्ष्य

नवनियुक्त शहरी कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रैस वार्ता कर सभी आला नेताओं का धन्यावाद किया और कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने यह घोषणा की थी कि जो कार्यकर्ता किन्ही कारणों से पीछे रह गए थे और उन्हें तवज्जो नहीं दी गई थी उन्हें आज महत्व दिया जा रहा है। यही कारण है कि एक आम कार्यकर्ता जो पिछले 18 वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहा था उसे शहरी कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है और वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में कांग्रेस को मजबूत कर आने वाले चुनावों में कांग्रेस के हाथ मजबूत करना उनका पहला लक्ष्य होगा।

Vijay