आगे निकलने की होड़ में टकराईं 2 बसें, 7 यात्री घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 09:47 PM (IST)

कुल्लू: पिरड़ी के पास शनिवार को 2 निजी बसें आपस में भिड़ गईं। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही एक अन्य बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 7 लोग जख्मी हुए हैं। आगे चल रही बस में 2 जबकि पीछे से टक्कर मारने वाली बस में 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना में घायल हुए सभी 7 घायल लोगों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

आगे निकलने की होड़ में हुआ हादसा
जांच अधिकारी ए.एस.आई. धनी राम ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सवारियों को बस में बैठाने के चक्कर में आगे निकलने की होड़ में यह हादसा हुआ है। घटना की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News