पुल पर आमने-सामने भिड़ीं 2 बाइकें, एक घायल

Monday, Nov 05, 2018 - 06:25 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): उपमंडल फतेहपुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर सिहाल पुल के ऊपर 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र कांशी राम निवासी वाड़ी अपनी बाइक (एच.पी. 88-0135) पर धमेटा से फतेहपुर की तरफ आ रहा था कि सिहाल पुल पर सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक (एच.पी. 54-8305) से टक्कर हो गई। इस टक्कर में विजय कुमार गंभीर घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया।

बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
फतेहपुर में घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे नूरपुर के लिए रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल को उसके परिजन पठानकोट के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। डी.एस.पी. ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर अनुसार पुलिस ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay