जालंधर-पठानकोट NH पर कार-टैंपो में टक्कर, दंपति घायल

Wednesday, Apr 17, 2019 - 11:29 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में दंपति के घायल होने का समाचार है। दुर्घटना जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहटली रैंप नामक स्थान पर हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहटली रैंप पर एक सैंट्रो कार (पी.बी. 02डब्ल्यू-6489) व टैम्पो 407 (पी.बी. 32एल-3481) में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार त्रिलोक चंद निवासी अमलेला तहसील ज्वाली व उसकी पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए, वहीं कार चालक समाचार लिखे जाने तक बेहोश बताया जा रहा है जबकि टैंपो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया है। पुलिस की मामले में छानबीन जारी है।

Vijay