राजगढ़-सोलन रोड पर बाइक व टिप्पर में टक्कर, एक की मौत

Saturday, Apr 23, 2022 - 11:45 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): राजगढ़-सोलन सड़क पर एक बाइक व टिप्पर की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक टिप्पर राजगढ़ से सोलन की ओर व बाइक सोलन से हरिपुरधार की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों की धनेच के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सतनाम सिंह (54) तथा अमरीक सिंह पंचकूला हरियाणा सवार थे। गंभीर रूप से घायल सतनाम सिंह को नागरिक अस्पताल राजगढ़ लाया गया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर कर दिया गया मगर सोलन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ भीष्म ठाकुर के अनुसार टिप्पर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay