2 कारों की टक्कर में 1 की मौत, 2 घायल

Wednesday, Dec 16, 2020 - 07:00 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): गत देर रात्रि कांगड़ा से लगभग 8 किलोमीटर दूर दौलतपुर के पास 2 कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि इस हादसे में 3 लोग गिरीश अवस्थी (55), अरविंद (34) व सोहन सिंह को घायल होने के बाद उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां से अरविंद को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया गया लेकिन उसने पीजीआई पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गिरीश व सोहन का उपचार टांडा में चल रहा है। अरविंद का शव वापस टांडा पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है। पुलिस ने धारा 337, 279 व 304-ए के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay