NH-21 पर 2 बसों में टक्कर, वृद्ध महिला सहित 4 यात्री घायल

Thursday, Nov 01, 2018 - 07:34 PM (IST)

बिलासपुर: वीरवार सुबह करीब 11 बजे शहर के आई.टी.आई. चौक के पास एक निजी बस ने दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक वृद्ध महिला सहित 4 यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने केे बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आई.टी.आई. चौके के पास एक बस सवारियों को उतार रही थी तो इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लग गया लंबा जाम
दोनों बसों की टक्कर के बाद जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर काफी प्रयास के बाद यातायात को बहाल करवाया। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Vijay