छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाला कर्मी Suspend

Friday, May 10, 2019 - 11:05 PM (IST)

देहरा (राजीव): देहरा थाना के तहत रिजल्ट का पता कराने एवं पास करवाने के बदले छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने वाले आरोपी कॉलेज कर्मी को सस्पैंड कर दिया गया है। आरोपी कॉलेज में एल.ए. के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार जिस दिन उक्त कर्मचारी को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है, उसी तारीख से एल.ए. को शिक्षा विभाग ने सस्पैंड कर दिया था।

गौरतलब है कि थाना क्षेत्र देहरा के तहत एक कॉलेज में तैनात एल.ए. पर कॉलेज की पूर्व छात्रा ने रिजल्ट पता एवं उसे पास करवाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उक्त आरोपी को देहरा पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया था व वीरवार को उसे देहरा के सब जज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

अब शिक्षा विभाग ने भी उक्त एल.ए. के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पैंड कर दिया है। वहीं इस बारे उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक गुरदेव सिंह ने बताया कि जिस दिन एल.ए. को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसी तारीख से उक्त एल.ए. को सस्पैंड कर दिया गया है।

Vijay