शीतलहर से कांपा हिमाचल का ये जिला, एक ही दिन में इतने डिग्री सैल्सियस लुढ़का तापमान

Thursday, Jan 11, 2024 - 06:01 PM (IST)

ऊना (मनोहर): जिला ऊना में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। आज दिन भर ऊना में शीतलहर जारी रही, जिस कारण लोग घरों में दुबके रहे। वहीं आज ऊना का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। इन सर्दियों में एक भी दिन अधिकतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस तक नहीं लुढ़का था। जिला ऊना में यदि पिछले वर्ष 2023 की बात करें तो जनवरी में 9.2 डिग्री सैल्सियस तक तापमान लुढ़का था जबकि इससे पहले एक दशक तक 11 डिग्री सैल्सियस तक तापमान नहीं आया था। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 2014 में 18 जनवरी को 14.4, वर्ष 2015 में 6 जनवरी को 11 डिग्री, वर्ष 2016 में 21 जनवरी को 12.6 डिग्री, वर्ष 2017 में 17 जनवरी को 11.6 डिग्री, वर्ष 2018 में 23 जनवरी को 11.4, वर्ष 2019 में 6 जनवरी को 15.7 डिग्री, वर्ष 2020 में 6 जनवरी को 11.6, वर्ष 2021 में 2 जनवरी को 13 डिग्री तो वर्ष 2022 में 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। इन 12 वर्षों में कभी भी अधिकतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस से नीचे नहीं लुढ़का है।

सूर्यदेव के कम ही हो रहे दर्शन 
जिला ऊना में यदि जनवरी माह की बात करें तो सूर्यदेव के कम ही दर्शन हो रहे हैं। वीरवार को भी सूर्यदेव के 3 बजे के बाद दर्शन हुए। बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं कार्यालयों में हीटर का सहारा लिया जा रहा है। सबसे खराब हालत दोपहिया वाहन चलाने वालों की हो रही है। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक आज ऊना का अधिकतम तापमान 10 तो न्यूनतम 2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay