HC की ओर से याचिका रद्द होने के बाद क्या बोले CM वीरभद्र सिंह, पढ़ें खबर

Monday, Jul 03, 2017 - 09:38 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि मनी लांड्रिंग मामले में ई.डी. की तरफ से दर्ज की गई एफ .आई.आर. को रद्द करने संबंधी मामले पर वह अपने वकीलों से विचार-विमर्श करने के बाद आगामी निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि उच्च न्यायालय दिल्ली ने उनकी तरफ से दायर की गई याचिका को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक निर्णय की कॉपी को नहीं देखा है कि उसमें विस्तार से क्या कहा गया है। 

2 बार चलाए गए झूठे मामले 
उन्होंने कहा कि पहले भी पूर्व भाजपा शासनकाल के दौरान उन पर 2 बार झूठे मामले चलाए गए लेकिन न्यायालयों की तरफ से उन्हें सम्मानपूर्वक निर्दोष घोषित किया गया। उनका सारा जीवन लोगों को समर्पित रहा है तथा अंत में सत्य की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्याय प्रणाली पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यह कानूनी लड़ाई लंबी चलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है जो दशकों से उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन से परिचित है।