CM वीरभद्र ने किसे कहा ‘बुर्के’ वाला कांग्रेसी ?

Monday, Jul 10, 2017 - 11:01 AM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा): दो दिन तक चले संकल्प शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है और कुछ कांग्रेसी बुर्का पहन कर काम कर रहे हैं। अब इसे इत्तेफाक ही कहिए कि सीएम का ये तंज ऐसे वक्त में आया है जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मंडी में थे और वे इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए।


भाजपा नेताओं का एकमात्र एजैंडा वीरभद्र सिंह
लगे हाथ सीएम ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी ने मेरे खिलाफ इतनी साजिशें रच दी हैं जितनी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ भी नहीं रचीं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं का एकमात्र एजैंडा वीरभद्र सिंह ही है। भाजपा नेताओं के तन और मन पर वीरभद्र सिंह इस कद्र छाया हुआ है कि न उन्हें रातों को नींद है और न ही दिन को चैन। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और रोहतक से कांग्रेस सासंद दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे।