भाजपा सरकार ने मौज-मस्ती में ही निकाल दिए 5 साल : सुखविंदर सिंह

Tuesday, Apr 11, 2023 - 08:56 PM (IST)

नादौन (जैन): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि गत भाजपा सरकार ने 5 साल तक ऐशपरस्ती की है जबकि वर्तमान सरकार आम लोगों की जनहितैषी सरकार है। नादौन के सेरा विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत भाजपा सरकार ने 5 वर्ष मौज-मस्ती में ही निकाल दिए जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही ज हितैषी कई निर्णय लेकर लोगों को राहत दी है। 

सीएम ने कहा कि सरकार ने शराब के ठेकों की नीलामी करवा कर 1400 करोड़ रुपए की आय की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि पानी पर जो सैस लगाया गया है उसका बोझ जनता पर नहीं पड़ेगा, वहीं शानन प्रोजैक्ट से भी प्रदेश की आय का स्रोत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय हैलीकॉप्टर के लिए जो टैंडर किया गया था, उसकी समय सीमा मार्च में समाप्त हो गई है, जबकि वर्तमान सरकार ने इस तरह का कोई टैंडर नहीं किया है। 

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के समय चुनाव नजदीक आते ही जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे निर्णय करके लोगों को ठगने का प्रयास किया गया परंतु प्रदेश के लोग इस बात को समझते हैं, इसलिए उन्होंने इन चुनावों में कांग्रेस पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगों के इस भरोसे को कायम रखेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay