गुमनाम पत्रों की जांच को लेकर सीएम ने घेरी पूर्व सरकार, जानिए क्या बोले

Wednesday, May 24, 2023 - 11:36 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में जारी हुए गुमनाम पत्रों की जांच करवाते को आज बात कुछ और ही होती। सीएम कार्यालय पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम ने कहा कि विपक्ष की सीबीआई इन्क्वायरी है और वह जांच करवा सकते हैं। गुमनाम जारी हो रहे पत्रों पर तथ्य हैं तो उनके आधार पर बात करें। गुमनाम किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगा सकते हैं उस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीरो टॉलरैंस करप्शन पर विश्वास रखती है। ऐसे में कोई भी भ्रष्टाचारी किसी भी समय का होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही केंद्रीय प्रायोजित परियोजनाओं की फंडिंग रोकने का प्रयास भी केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सरकारों ने बहुत काम किया है लेकिन कांगड़ा में जिस तरह से काम होना चाहिए था वो नहीं हुआ। वर्तमान की कांग्रेस सरकार कांगड़ा को तवज्जो देते हुए पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने को लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay