CM सुक्खू ने की ई-गवर्नेंस पहलों के लिए डीटीजी विभाग की सराहना, बोले- तकनीक से लोगों तक पहुंचेंगी पारदर्शी और तेज सेवाएं

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 11:02 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं सुशासन विभाग (डीटीजी) की ई-गवर्नेंस और नागरिक केंद्रित डिजिटल पहलों के लिए मिले कई राष्ट्रीय पुरस्कारों पर विभाग की सराहना की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार विभाग की प्रमुख पहल 'हिमपरिवार' को 'द इकोनॉमिक टाइम्स' की ओर से 'सर्वश्रेष्ठ राज्य स्तरीय ई-गवर्नेंस पहल' श्रेणी में प्रतिष्ठित 'ईटी जीओवीटेक अवॉर्ड 2026' (रजत पुरस्कार) प्रदान किया गया है। बयान में कहा गया कि विभाग के 'सर्वे प्लेटफॉर्म' को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए 'स्कॉच (एसकेओसीएच) अवॉर्ड 2025' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभाग के 'हिमपरिवार', 'हिमएक्सेस सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ)' और 'सर्वे प्लेटफॉर्म' पहलों को भी स्कॉच समूह की ओर से 'स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट' सम्मान मिला है।

मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रयासों की सराहना की

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और नवाचार के माध्यम से लोगों को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News