कर्मचारियों के प्रदर्शन व हिमाचल में तीसरे विकल्प को लेकर CM जयराम ने कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 07:26 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर जिला के 2 दिवसीय दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कहा कि कर्मचारियों के लिए जो हो सकता था, उन्होंने उनके लिए सब कुछ किया, फिर भी यदि वे प्रदर्शन करना चाहते हैं तो प्रदर्शन करने के लिए उन्हें खुली आजादी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को समय-समय पर माना गया है। कर्मचारियों के चुनावी वर्ष में धरने-प्रदर्शन नई बात नहीं है तथा ये वर्षों से होते आ रहे है इसलिए मैं इन्हें अन्यथा नहीं लेता हूं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की बात उन्होंने नहीं कही थी लेकिन राजनीति में इसकी संभावनाएं बनी रहती हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया तथा जिस एक राज्य में कांग्रेस थी वहां भी कांग्रेस नहीं रही, ऐसे में हिमाचल में कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं बची है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी कहा कि हिमाचल में तीसरे विकल्प को आजतक कभी नहीं अपनाया गया है तथा हिमाचल में आप पार्टी की भी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने सवाल के जबाव में कहा कि भाजपा का कोई भी पूर्व विधायक या मंत्री आप पार्टी में नहीं जा रहा तथा ऐसी सभी अफवाहें मात्र कोरा झूठ है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News