CM बोले-बरसात में हिमाचल की 929 सड़कों को पहुंचा 1994 करोड़ का नुक्सान

Thursday, Dec 13, 2018 - 10:20 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बरसात के दौरान प्रदेशभर में 1994 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है और 929 सड़कों को भारी क्षति पहुंची। केंद्रीय टीम ने दौरे के बाद स्थिति का आकलन किया है। नुक्सान की भरपाई के लिए केंद्र से मांग की गई है। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला द्वारा पूछे गए खराब सड़कों के सवालों पर जवाब देते हुए सी.एम. ने कहा कि उनकी सरकार ने मार्च से पहले सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए 100 करोड़ और फिर बजट में भी 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। उनकी सरकार धरातल पर काम कर रही है। पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान तो कई फट्टे टांग दिए गए थे। यहां तक कि शिमला में फट्टे टांग कर उन्हें गाडिय़ों में डालकर भेज दिया था।

ज्वालाजी क्षेत्र में 595 किलोमीटर सड़कों में से 295 खराब

सी.एम. ने कहा कि ज्वालाजी क्षेत्र में 595 किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें से 295 सड़कें खराब हंै। बरसात के दौरान 1163.75 लाख रुपए का नुक्सान इस क्षेत्र में हुआ है तथा मुरम्मत के लिए 140 लाख रुपए भेजे गए हैं। इससे पहले धवाला ने कहा कि उनके क्षेत्र की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में यहां लोक निर्माण विभाग का डिवीजन भी खोला जाए और युद्धस्तर पर सड़कों की मुरम्मत की जाए।

10 माह में मिली 11977 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद

सरकाघाट के विधायक इंद्र सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 10 माह के दौरान प्रदेश सरकार को केंद्र से 11977 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों के लिए 2631.18 करोड़, विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुदान के तौर पर 285.77 करोड़, वित्त आयोग के अनुदान के तौर पर 7324.48 करोड़ रुपए तो अन्य हस्तांतरण एवं अनुदान के तौर पर 1735.85 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रोजैक्ट मंजूर हो रहे हैं।

वाहनों की खरीद पर 3,47,99,712 रुपए व्यय

शिलाई के विधायक हर्षवर्धन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सी.एम. ने जानकारी दी कि एक वर्ष में 12 गाडिय़ां मंत्रियों, बोर्डों के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि इन वाहनों की खरीद पर 3,47,99,712 रुपए व्यय किए गए हैं, जिसमें जी.ए.डी. विभाग के लिए एक फॉच्र्यूनर व फॉच्र्यूनर सिगमा गाड़ी, एच.पी. स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फॉच्र्यूनर, फूड सप्लाई व एच.पी. पावर को-ऑप्रेशन लिमिटेड के लिए एक-एक इनोवा क्रिस्टा, एच.पी.एस.ई.बी. के लिए फोर्ड एंडवर और एम.सी. शिमला के लिए स्कॉॢपयो खरीदी गई है।

Vijay