परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मनाली पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Saturday, Nov 16, 2019 - 09:58 PM (IST)

नग्गर (ब्यूरो): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ शनिवार को अपने 5 सितारा होटल स्पैन रिजॉर्ट एंड स्पा में पहुंचे। सीएम परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मनाली आए हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद उनका जन्मदिन है, जिसे मनाने के लिए वह केदार नाथ जाएंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ 25 साल बाद मनाली के पास 15 मील स्थित अपने 5 सितारा होटल में पहुंचे हैं। यह उनका पारिवारिक टूअर है। उनके साथ उनके पुत्र नकुल नाथ भी हैं, जो मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा के सांसद हैं। कमल नाथ और उनका परिवार हैलीकॉप्टर के माध्यम से मनाली पहुंचा।

18 नवम्बर को केदार नाथ में मनाएंगे जन्मदिन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे रिजॉर्ट में पहुंचे। उनके करीबी देवेंद्र नेगी ने बताया कि कमल नाथ 18 नवम्बर को अपना जन्मदिन मनाने यहां से केदार नाथ जाएंगे। उनके स्वागत के लिए मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा, देवेंद्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, अरुणा ठाकुर, आलमी देवी, वीर सिंह ठाकुर, सुनील कपूर, राजीव करवा, थशी सोनम व राकेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कमल नाथ रिजॉर्ट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं से भी मिले, जिन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Vijay