20 को एक दिवसीय दौरे पर नयनादेवी आएंगे CM जयराम, देंगे करोड़ों की सौगात

Sunday, Feb 17, 2019 - 03:52 PM (IST)

बिलासपुर (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एकदिवसीय दौरे पर श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 20 फरवरी को आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह 10 बजे 7.46 करोड़ की ब्रह्मपुखर से सैली वाया दयोथ और 5.09 लाख की दयोथ से लाहघाट सड़कों को अपग्रेड करने का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद 5.2 करोड़ से जुखाला में 33/11 के.वी. सब स्टेशन का शिलान्यास तथा गसौड़ में भारतीय जनता पार्टी नयना देवी मंडल द्वारा आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होंगे। इस दौरान कई मंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Ekta