CM जयराम ठाकुर को लेकर वायरल हो रहा यह गाना (Watch Video)

Tuesday, Oct 09, 2018 - 10:38 AM (IST)

मंडी (नीरज): वज्रनाद फिल्मस के बैनर तले बना 'सोनिए, द लव ऐंथम' गाना यू टयूब पर रिलीज हो गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी दौरे के दौरान इस गाने के वीडियो को रिलीज किया। उन्होंने वज्रनाद फिल्मस को शुभकामनाएं दी और पहाड़ी संस्कृति को और आगे ले जाने का आहवान किया। वज्रनाद फिल्मस के निदेशक जितेंद्र कश्यप ने इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने बताया कि सोनिए गाना एक युवक की लव इमेजिनेशन थीम पर आधारित है। गाने में हिमाचली संगीत और फ्यूजन संगीत की झलक है। गाने को कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर निवासी पंकज कलोत्रा ने लिखा, कम्पोज किया और गाया है। 

परमजीत पम्मी ने इसका म्यूजिक दिया है और गाने का निर्देशन खुद जितेंद्र कश्यप ने ही किया है। वीडियो एडिटिंग दीपक शर्मा ने की है, डीओपी मंडी निवासी हितेंद्र ठाकुर और पंकज धरवाल है। कास्टयूम डिजाइनर दिल्ली से ऋषि शर्मा और अंकित अरोड़ा हैं, जो आर्क एप्परल और फेमस वॉयज कंपनी के संचालक हैं। गाने में अंकित चौहान, विंति रानी और हरदेव सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। पूरा गाना पराशर की हसीन वादियों में शूट किया गया है। जितेंद्र कश्यप ने बताया कि वज्रनाद फिल्मस के बैनर तले हिमाचल के लोकगीतों को नए अंदाज में पेश करके लोगों तक पहुंचाने व हिमाचली लोक संगीत को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। 

Ekta