सीएम जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले कांग्रेस में कौन है नेता प्रतिपक्ष (Video)

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 03:56 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिला के अचानक दौरे के दौरान जहां चिंतपूर्णी ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से चिंतपूर्णी के मोईन में मुलाकात की। रात्रि ठहराव के लिए वीरवार देर रात जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार सुबह सीएम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष पर भी जमकर तंज कसे। उन्होंने यहां तक कह डाला कि कांग्रेस में वर्तमान परिस्थिति यह है कि कोई यह नहीं बता सकता कि नेता प्रतिपक्ष कौन है और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत से कांग्रेस ज्यादा उत्साहित न हो। हिमाचल प्रदेश को बेचने की कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कौन कुछ बताएं कि हिमाचल की कौन सी चीज बेची गई है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जनता को यह क्यों नहीं बताते कि उनकी कांग्रेस सरकार के समय शिमला की हजारों करोड रुपए की सरकारी प्रॉपर्टी और पर्यटन निगम का होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल बेचा गया था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार शाम रात्रि ठहराव के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद मोइन गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ बैठक में भाग लेने के बाद देर शाम ऊना पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को जमकर निशाने पर लिया। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में मिली जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अति उत्साह में बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तो समय भी ऐसा आ गया है कि यह मालूम ही नहीं पड़ता कि नेता प्रतिपक्ष आखिर है कौन। जयराम ठाकुर ने कहा कि उप चुनाव की जीत से इतना उत्साहित होना ठीक नहीं है। विधानसभा का चुनाव अभी वर्ष 2022 में होना शेष है। जब चुनाव होगा तो देखा जाएगा। कांग्रेस द्वारा हिमाचल को बेचने के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की किस सरकारी संपत्ति को प्रदेश सरकार ने बेचा है मुकेश अग्निहोत्री साबित करें। उन्होंने आरोप जड़ा कि नेता प्रतिपक्ष जनता को यह भी बताएं शिमला का टूरिज्म का सबसे बड़ा होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल किसने और क्यों बेचा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में हो रहा निवेश नेता प्रतिपक्ष को कुछ और ही दिखाई दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News