कांग्रेस नेताओं को जमीन पर हुआ विकास नजर नहीं आ रहा : जयराम

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 08:00 PM (IST)

मंडी (रजनीश): भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग पूछ रहे हैं कि आपकी उपलब्धियां क्या है। लगता है कांग्रेसियों के लिए हजारों-करोड़ों के घोटाले ही उपलब्धियां हैं, जमीन पर हुआ विकास उन्हें नजर नहीं आ रहा है। मंडी जिला के पैड़ी से चुनावी जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि आपने क्या किया। इसे लेकर उन्होंने अपना पक्ष लोगों के सामने रखा और लोगों का समर्थन भी मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के 2 लाख गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज करवाया लेकिन कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहते हैं कि आपने क्या किया। कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं कि गरीब लोगों का इलाज कैसे होता है। हम विकास के लिए समर्पित हैं, गरीबों के लिए समर्पित हैं लेकिन कांग्रेस का एक ही लक्ष्य रहता है घोटाले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सपना है कि प्रदेश एक बहुत बड़ा एयरपोर्ट हो। इसके लिए हमने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जगह भी देख ली। इसके लिए सर्वे करवाया और सभी प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरु हो जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत रही है, जिससे कांग्रेसी परेशान हैं। कांग्रेस के नेता इसलिए भी ज्यादा परेशान हैं क्योंकि देश में कहीं पर भी यह पार्टी बची नहीं है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाली कांग्रेस आज कहीं पर भी दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को याद दिलाना चाहता हूं कि 2019 के लोकसभा चुनावों में 68 के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को लीड मिली थी और चारों सीटों पर जीत मिली। उसी साल 2 उपचुनाव हुए, वह भी भाजपा ने जीते थे। फिर पंचायत चुनाव हुए, उसमें भी भाजपा को ही जीत मिली।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News