हिमाचल में आम आदमी पार्टी के आधार को लेकर सीएम जयराम ने कही ये बड़ी बात

Friday, May 27, 2022 - 11:22 PM (IST)

पतलीकूहल (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी है ही नहीं तो उस पर चर्चा कैसी होगी। भाजपा ने कोरोना काल में भी विकास को गति दी है। हर वर्ग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पतलीकूहल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार को जनता के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 

अंतर्कलह से खत्म हुई कांग्रेस
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह भविष्य में सरकार बनाने के विचार को त्याग दें। हिमाचल की जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस पार्टी अंतर्कलह के कारण ही खत्म हो गई है। नेतृत्व अभाव के कारण कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई बढ़ रही है और जनता भी कांग्रेस को दरकिनार ही कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा सरकार ने मिलकर विकास को गति दी है। पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरलेन प्रभावितों की सरकार हरसंभव मदद कर रही है। हंस फाऊंडेशन के साथ मिलकर प्रदेश सरकार कुल्लू जिले में अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारेगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay