सीएम जयराम की अरविंद केजरीवाल को दो टूक, बोले-संयमित भाषा में करें बात...समय आने पर देंगे जवाब

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 09:32 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो टूक कहा कि वह हिमाचल में संयमित भाषा में बात करें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल पहले मंडी आए थे तो वहां से वह बिना बोले ही चले गए। आज केजरीवाल ने बोलना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग केवल सुनते हैं, अधिक रिएक्ट नहीं करते हैं। देवभूमि हिमाचल का अपना संस्कार व कल्चर है। इस दृष्टि से वह केजरीवाल को अधिक सलाह नहीं देंगे, लेकिन उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जो बोलने का प्रयास किया है, उसका आने वाले समय में जवाब दिया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। 

बोलने से पहले कांग्रेस पार्टी तथा अपनी हालत देख लें सुक्खू

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाजपा सरकार पर बोलने से पहले कांग्रेस पार्टी तथा अपनी हालत देखने का सुझाव दिया तथा कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की क्या हालात है सभी जानते हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है तथा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनावी दौर है, ऐसे में स्वाभाविक है कि वह कुछ बोलेंगे। ऐसे में उन्हें बोलने देना चाहिए। याद रहे कि गत दिन सुक्खू ने कहा था कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल की सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं, प्रदेश सरकार दिल्ली से चल रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News