हिमाचल BJP में नेतृत्व परिवर्तन की बात पर बोले CM जयराम, सिसोदिया की बातों का कोई औचित्य नहीं

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 07:57 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरफ दिए गए बयान कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बना सकती है, को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया की तरफ से कही गई बातों का कोई औचित्य नहीं है। जितने लोग मंडी में अरविंद केजरीवाल की रैली में थे, उससे 4 गुना लोग सिराज विधानसभा क्षेत्र तथा 6 गुना ज्यादा लोग बीते बुधवार को सुंदरनगर में हुए उनके कार्यक्रम में थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

क्या यह सिसोदिया को पूछकर तय होगा?

उन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बना सकती है? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या यह सिसोदिया को पूछकर तय होगा और ऐसा करने से उनको क्या लाभ होगा, मैं जानना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की रैली में 3 हजार लोग थे और उतने लोग मंडी के बाजार में घूम रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी रैली से पहले यह बात कही गई थी कि बड़े लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, लेकिन 1 भी नेता आप में नहीं गया। उन्होंने कहा कि मंडी में आम आदमी पार्टी के नेताओं को उम्मीद के विपरीत नजारा देखने को मिला है। 

नड्डा का शिमला पहुंचने पर होगा अभिनंदन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला पहुंचने पर जोरदार तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन होगा। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, ऐसे में उनका पूरे जोश के साथ स्वागत होगा।

केजरीवाल मॉडल से भाजपा में खौफ : सिसोदिया

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बना सकती है। उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब चाहे मुख्यमंत्री बदले या मंत्री, उससे कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मॉडल से भाजपा में खौफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार साढ़े 4 साल में हर मोर्चे पर नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि उनको यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से मिली है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मंडी रैली के बाद भाजपा घबरा गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को हिमाचल प्रदेश की जनता से साढ़े 4 साल की बर्बादी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News