हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर CM जयराम ने कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 08:31 PM (IST)

शिमला (योगराज): प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली प्रवास से शिमला लौटेने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से संगठन और सरकार के कई विषयों पर चर्चा हुई है। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व महाराष्ट्र में सरकार के बनने के बाद होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है और प्रदेश के लंबित मुद्दों को लेकर चर्चा और विकास योजनाओं में गति देने का आग्रह किया गया है।

महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनना तय था

वहीं उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी के गठबंधन से सरकार बनाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी और कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सबसे अधिक बहुमत लेने वाली पार्टी है, ऐसे में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनना तय था। महाराष्ट्र में भाजपा और एनसीपी मिलकर मजबूत और स्थिर सरकार लोगों को देंगी। शिवसेना ने जो गलती की है उसका खमियाजा भविष्य में उसको भुगतान पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फडऩवीस सरकार फ्लोर टैस्ट में भी पास होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News