CM जयराम का दावा, बोले-हिमाचल में दोनों उपचुनाव जीतेगी BJP

Thursday, Oct 17, 2019 - 08:37 PM (IST)

परवाणु: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोनों उपचुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र व हरियाणा में भी भाजपा की विजय होगी व विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री हरियाणा से प्रचार करके लौटते समय कुछ समय परवाणु रुके थे। इस अवसर पर प्रदेश महिला आयोग की चेयरमैन डॉ. डेजी ठाकुर भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे धर्मशाला व पच्छाद विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी व कांग्रेस को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों से देश की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है, जिसके चलते हरियाणा में भाजपा 75 पार का आंकड़ा प्राप्त करेगी व महाराष्ट्र में भी अपनी सहयोगी शिवसेना के साथ बहुमत में आएगी।

Vijay