ब्यास नदी पर 50 करोड़ से बनेगी कृत्रिम झील : जयराम

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 10:26 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): व्यापार मंडल मंडी की ओर से विपाशा सदन मंडी में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज में न केवल आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है बल्कि समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अधिकतर टैक्स व्यापारियों से लिया जाता है, जिसे राष्ट्र के निर्माण व विकास में लगाया जाता है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कार्पोरेट टैक्स को कम करने की ऐतिहासिक घोषणा की है, जिससे देश की शेयर मार्कीट में भारी उछाल आया है। उन्होंने कहा कि मंडी शहर को एडीबी परियोजना के अंतर्गत पर्यटकों के लिए मंडी को शिव धाम पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शिव धाम मंडी के नजदीक कांगनीधार के पास विकसित किया जाएगा, जिससे मंडी में कारोबार भी पर्यटन गतिविधियां बढऩे से और ज्यादा बढ़ेगा। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर के सत्ता में आते ही जिला में प्रगति का नया युग देखने को मिला है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी ब्यौरा दिया।  
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

यू-ब्लॉक में किया जाएगा बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण

सीएम ने बताया कि मंडी के कांगनीधार में आने वाले समय में एक विश्व स्तरीय हैलीपोर्ट होगा, वहीं विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद मंडी शहर में ब्यास नदी के साथ एक 50 करोड़ रुपए की लागत से कृत्रिम झील का निर्माण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा मंडी शहर में पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ी बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण यू-ब्लॉक में किया जाएगा और इसी क्रम में डीसी कार्यालय को शहर के मध्य से बस स्टैंड के पास पुलिस लाइन में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है और पुलिस लाइन ढांगसीधार शिफ्ट की जाएगी, वहीं मंडी शहर में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा।
PunjabKesari, Reception Ceremony Image

बगस्याड़ में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय का शुभारंभ किया

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के सराज क्षेत्र के बगस्याड़ में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में स्वीकृत 60 बी फार्मा सीटों में से 56 को भर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 35 पदों को सृजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने बगस्याड़ के निर्माणाधीन राजकीय नागरिक अस्पताल के भवन का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयवधि में निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1.07 करोड़ रुपए की लागत से पंचायत कांड़ा बगस्याड में बनने वाली धनसल नाला से गांव कांड़ा, सुराहड़ और अप्पर संगरार के लिए जलापूर्ति योजना का भी शिलान्यास किया।
PunjabKesari, Reception Ceremony Image

व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट किया चैक

व्यापार मंडल मंडी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 1,11,111 रुपए का चैक भेंट किया। व्यापार मंडल मंडी द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न संस्थानों ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। व्यापार मंडल मण्डी के अध्यक्ष राजेश महेंद्र और महासचिव प्रशांत बहल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गण्मान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने अपने अस्तित्व के 50 वर्ष पूरे कर लिए है और तब से व्यापार मंडल व्यापारी समुदाय के हित के लिए प्रतिबद्ध है। ज्वैलरस एसोसिएशन, होल सेन फूड ग्रेन डीलरज, क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन, इंदिरा मार्केट एसोसिएशन, मंडी होटलियरज एसोसिएशन, बुक सेलरज एसोसिएशन, फार्मा एसोसिएशन, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, डिस्ट्रीब्यूटरज अलांइज, मंडी रेस्तरां एसोसिएशन आदि ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
PunjabKesari, Reception Ceremony Image

मुख्यमंत्री ने इन व्यापारियों को किया सम्मानित

व्यापार मंडल मंडी में हिमाचल के गठन व संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इनमें जिला प्रधान सोहन लाल गुप्ता, सालों से तक मंडी व्यापार मंडल के प्रधान रहे अशोक कपूर को सम्मानित किया गया जबकि ऐसी शख्सियतें जो अब इस दुनिया में नहीं हैं उन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया जो उनके परिजनों ने हासिल किया। इनमें सरदार जैमल ङ्क्षसह, दीना नाथ बहल, सरदार संतोख कंसह, दिलीप चंद वैद्य, तारा चंद मल्होत्रा, रूप चंद वैद्य, हेम राज बहल व हीरा लाल सहगल हैं। इन स्वर्गीय व्यापारियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान हासिल किया।
PunjabKesari, Reception Ceremony Image

कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा भी पहुंचे

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अनिल शर्मा भी पहुंचे और मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री के साथ मंच शेयर किया। अनिल ने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। उनके अलावा विधायक कर्नल इंद्र सिंह, इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, प्रकाश राणा, मिल्क फैड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बाल विकास परिषद की महासचिव पायल वैद्य, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, युवा बोर्ड के निदेशक पंकज कपूर, व्यापार मंडल मंडी के महासचिव प्रशांत बैहल, मंडी नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।
PunjabKesari, MP Ramsawroop Sharma Image

जयराम के सत्ता में आते ही मंडी में प्रगति का नया युग देखने को मिला : रामस्वरूप

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर के सत्ता में आते ही जिले में प्रगति का नया युग देखने को मिला है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि समस्त राष्ट्र अनुच्छेद 370 के खत्म हो जाने से अत्यंत प्रसन्न है, इससे एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक संविधान का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि मंडी शहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पर्यटकों के लिए प्रदेश का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनने के पथ पर अग्रसर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News