CM जयराम ने अरुण जेटली को दिल्ली में दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि (Watch Pics)

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 05:32 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में दिवंगत पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भाजपा व अरुण जेटली का अटूट रिश्ता रहा है।
PunjabKesari, Tribute Image

उन्होंने कहा कि जेटली ने अपना जीवन पार्टी और विचारधारा को समर्पित किया। उनके विचार प्रेरणादायक हैं, उनकी क्षमता, कौशल एवं उपलब्धियों को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री प्रात: साढ़े 8 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे तथा शाम 6 बजे वापस शिमला लौट आएंगे।
PunjabKesari, Tribute Image

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली का रविवार को यमुना के किनारे निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रोहन ने जेटली को मुखाग्नि दी।
PunjabKesari, Tribute Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News